Latest News

Translate Language

Friday, 15 July 2016

सपाईयों ने फूंका राखी सांवत का पुतला Live Meerut News मेरठ

भगवान वाल्मीकि पर आइटम गर्ल राखी सांवत द्वारा दिये गये विवादित बयान के विरोध में सपाईयों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया और अभिनेत्री राखी सांवत का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया।


इस मौके पर सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विपिन मनोठिया वाल्मीकि ने कहा कि आइटम गर्ल राखी सांवत ने भगवान वाल्मीकि जी के संबंध् में जो अपशब्दों का प्रयोग किया है, वाल्मीकी समाज इसकी घोर निंदा करता है। इससे वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है जिसके लिए राखी सांवत को वाल्मीकि समाज से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से दिनेश कोरी, अभिषेक, अमित बहनवाल, अनिल जाटव, अनिता जाटव, रमेश चंद जाटव, अशोक जाटव, अनिल वर्मा, कमल वर्मा, दीपक पार्चा, उमेश कुमार, विपिन बहनवाल, जशवंत सिंह, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: सपाईयों ने फूंका राखी सांवत का पुतला Live Meerut News मेरठ Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top