बेगमबाग स्थित दि लिटिल एपेक्स स्कूल में बच्चों के लिये पूल पार्टी व रेन डांस का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने अपनी टीचर्स के साथ रेन डांस का आनन्द लेते हुए जमकर मस्ती की। बच्चों ने फिल्मी गीतों पर डांस करते हुए जमकर धमाल मचाया।
प्रिंसीपल संगीता नोटानी ने सभी बच्चों व टीचर्स का उत्साहवर्धन किया तथा बताया की इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में नई उर्जा का संचार होता है। जो उनके मानसिक व शारीरिक विकास के लिये आवश्यक है। उन्होने बताया की स्कूल में आर्टिफिशल रेनिंग सिस्टम की स्थाई व्यवस्था की गई है। उपहार स्वरूप सभी बच्चों को उन्होने सन ग्लासेस दिये। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन डा0बृजभूषण और डायेरक्टर संजय गोयल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में टीचर्स चेष्ठा, रश्मी, अंजली, तानशा, रिचा, शालू, श्रेष्ठा, दिव्या, पारूल, मेघा, शिखा, कीर्ति मुस्कान आदि का विशेष योगदान रहा।

0 comments:
Post a Comment