Latest News

Translate Language

Friday, 15 July 2016

ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप Live Meerut News मेरठ

गत छह दिन पहले कंकरखेड़ा के समीप रेलवे फाटक के आगे एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या कर ली थी। इस मामले में महिला के भाई ने ससुरालियों पर हत्या कर शव ट्रेन के आगे फेंकने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। कप्तान ने जांच का भरोसा दिया है।

भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव गांवड़ी निवासी मुकेश कुमार पुत्र सुभांरी ने दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी बहन रीना उर्फ प्रिया की शादी 2002 में कंकरखेड़ा क्षेत्र के अशोकपुरी निवासी सतीश पुत्र बाबूलाल के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका पति आए दिन दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करता था। यहां तक वह उसका इलाज भी नहीं कराता था। पीड़ित ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह उसकी बहन का शव कंकरखेड़ा के समीप रेलवे फाटक पर मिला था। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन का सिर कटा हुआ था, जबकि शरीर नीला पड़ा हुआ था, जिससे प्रतीत होता है कि उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करके उसकी हत्या कर दी और शव रेलवे फाटक पर फेंक दिया। पीड़ित ने पुलिस कप्तान से इस मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की मांग की है। कप्तान ने न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप Live Meerut News मेरठ Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top