जानीखुर्द थानाक्षेत्र के भौला गंगनहर पटरी पर बाईक सवार बदमाशों ने दिन निकलते ही बाईक पर सवार होकर रिश्तेदारी में दम्पत्ति से छह हजार की नगदी, एक लाख के सोने के जेवर व बाईक लूट ली। लूट का विरोध करने व ग्रामीणों द्वारा घिर जाने पर बदमाश अपनी बाईक मौके पर छोड़कर फरार हो गये।
जानी के कुराली गांव निवासी सुमित पुत्र सुभाष की बुआ की शादी रणखेडी गांव में हुई थी। सुमित की बुआ के यहां पारिवारिक समारोह था। सुमित सुबह सात बजे अपनी पत्नी के साथ बुआ के यहा समारोह में शरीक होने के लिए बाईक से सवार होकर चला। सुमित जैसे ही भौला पीर के पास गंगनहर पटरी पर पहुंचा तो पीछे से बाईक पर सवार होकर आये तीन बदमाशो ने तमंचे के बल पर रोक लिया और सुमित के पास से करीब छह हजार की नगदी, मोबाईल, सोने की अगूंठी व उसकी पत्नी से सोने के टाप्स, सोने की चैन, सोने का पैडिंल, पाजेब, सोने की अगूंठी आदि लाखों के जेवरात लूट लिये।
सुमित ने लूट का विरोध किया और शोर मचाया तो ग्रामीणों व राहगिरों के इकठ्ठा होने पर बदमाश अपनी बाईक मौके पर छोड़कर लूटी बाईक पर फरार हो गये। घटना से क्षेत्र में दहशत है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशो को काफी तलाश किया लेकिन कही पता नही चल सका। इस बीच भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मन्निदर पाल सिंह, योगेन्द्र कुसैडी, सांसद प्रतिनिधि मुनेश बाफर, वरिष्ठ मजपा नेता संजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष कुंवरपाल राणा, ब्रजवीर सैनी आदि लूट की सूचना पर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा कर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।
0 comments:
Post a Comment