चार दिन पूर्व मामूली बात पर गांव के किसान को जंगल में घेर कर उस पर गोलियों कि बौछार कर मौत के घाट उतारने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। जिससे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर जेल भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अन्य आरोपियों कि तलाश में दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
गौरतलब है की गाँव खिर्वा नवाबाद निवासी चौधरी कृष्णपाल (50) पुत्र बलधीर गत चार दिन पहले शाम को पावली रोड से होते हुए अपने खेतों में जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी ऋषिकांत शर्मा उर्फ़ भट्टी पुत्र ओमदत्त शर्मा के खेत व नलकूप पड़ता है। नलकूप के पास रिशिकांत व उसका चचेरा भाई नौनिल शर्मा पुत्र कृष्णराम के बीच पानी चलाने को लेकर कुछ विवाद हो रहा था, उसी समय कृष्णपाल भी वहां रुक गया था। बीच में बोलने पर रिशिकांत और उसके भाई अनुज शर्मा उर्फ़ सुनील ने कृष्णपाल के साथ मारपीट करदी थी।
रात के समय घर वापस आने पर कृष्णपाल भी अपने कुछ साथियों के साथ रिशिकांत के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट कर आया था। इस बीच गांव के कुछ लोग आगए और दोनों पक्षों में समझोते का प्रयास किया था, लेकिन ऋषिकांत नहीं माना और उसने गांव वालों के सामने ही कृष्णपाल को 24 घंटों के भीतर जानसे मारने कि धमकी दे डाली थी। कृष्णपाल ने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया था। अगले दिन सुबह कृष्णपाल मोटर साईकिल से अपने खेतों पर जा रहा था, उसी समय रिशिकांत उसके भाई अनुज ने अन्य तीन साथियों के साथ कृष्णपाल को घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।
कृष्णपाल कि चीख पुकार व गोलियों कि आवाज सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े वहां जाकर देखा तो कृष्णपाल लहुलुहान हालत में अचेत पड़ा हुआ था। ग्रामीण घायल कृष्णपाल को लेकर उपचार के लिए कंकरखेडा स्थित कैलाशी अस्पताल पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया था। एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ भी घटना स्थल पहुंचे थे और हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्यवाई करने का भरोसा दिलाया था। इस संबंध में मृतक के पुत्र पंकज ने रिशिकांत उसके भाई अनुज के साथ कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया की गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर ऋषिकांत को सरधना क्षेत्र के गांव अलीपुर से पकड़ लिया गया है, जिससे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई और जेल भेज दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment