Latest News

Translate Language

Friday, 10 June 2016

सरूरपुर के मैनापूठी में ऐलानिया कत्ल

सरूरपुर के मैनापूठी में ऐलानिया कत्ल

सरूरपुर के मैनापूठी गांव में आज दिन निकलते ही 25 वर्षीय बीडीसी सदस्य मतीन पुत्र दीन मोहम्मद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह सात बजे के वक्त घर में घुसकर हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक के पिता समेत दो अन्य भी हमले के दौरान घायल हो गए। आरोपी पक्ष के साथ कल शाम नमाज के बाद विवाद हुआ था, जिसमें फायरिंग भी हुई। कल रात ही आरोपी पक्ष ने हत्या का ऐलान कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पडा।


ऐलानिया कत्ल को रोक पाने में नाकाम रही सरूरपुर पुलिस

सरूरपुर के मैनापूठी में बीडीसी सदस्य मतीन की हत्या का ऐलान कल शाम ही मस्जिद में नमाज पढने के बाद हमलावरों ने कर दिया था। कल शाम पुलिस से इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यदि पुलिस कल रात ही मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करती तो मतीन की जान बच सकती थी। यही कारण रहा कि हत्या के बाद सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस को पुरजोर विरोध किया। सीओ सरधना, एसडीएम सरधना समेत अधिकारियों के समझाने के बाद शव को उठाया पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: सरूरपुर के मैनापूठी में ऐलानिया कत्ल Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top