Latest News

Translate Language

Tuesday, 7 June 2016

मथुरा प्रकरण को लेकर भाजपा का हल्ला बोल


मेरठ 7 जून |

 मथुरा प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज मेरठ कमिश्नरी पर प्रदर्शन करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की तुरन्त मंत्रीमंडल से बर्खास्तगी की मांग उठाते हुए राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया। भाजपा नेताओं का कहना था कि मथुरा के कथित प्रदर्शनकारियों को प्रदेश सरकार के मंत्री का पूरा सपोर्ट था। जिसके चलते ही उनके हौसले इतने बुलंद थे। प्रदर्शनकारियों को सासंद राजेन्द्र अग्रवाल, बिजनौर के सांसद कुंवर भारतेन्दु, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, मेरठ दक्षिण विधायक रविन्द्र भडाना, महापौर हरिकांत अहलूवालिया आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी भाजपाई कमिश्नरी पार्क से पैदल-पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होने एडीएम सिटी एसके दूबे व एसपी सिटी ओमप्रकाश के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: मथुरा प्रकरण को लेकर भाजपा का हल्ला बोल Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top