आयुक्त कैम्प कार्यालय में स्मार्ट सिटी के सम्बंध में आहुत बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त आलोक सिन्हा ने कहा कि मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सबको मिलकर कार्य करना है तथा कहा कि स्मार्ट विजऩ व गोल (लक्ष्य) से मिलेगा मेरठ को स्मार्ट सिटी का दर्जा। उन्होंने निर्देशित किया कि 30 जून तक प्रोजेक्ट जमा करने, प्रोजेक्ट का स्वॅाट एनालेसस कर वीकनेस व थ्रेड पर कार्य करनें व विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय के लिये सेल का गठन करने तथा रेट्रो फिटिंग के लिए ऐरिया को चुनने के लिए जनता की राय जानने के लिए निर्देशित किया।
मण्डलायुक्त ने विभिन्न विभागों-मेरठ विकास प्राधिकरण, कैण्ट बोर्ड, जल निगम, नगर निगम, जिला प्रशासन आदि में बेहतर समन्वय के लिये एक सेल का गठन करने के लिए निर्देशित किया ताकि प्रोजेक्ट को समय से पूर्ण कर मेरठ को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि मेरा शहर मेरी पहल का भी इसमें एक अहम रोल होगां। आयुक्त ने निर्देशित किया कि मेरठ को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने के लिए सभी स्कूल, कालेज, संस्थान, उद्योग व व्यापार बन्धु आदि सभी मिलकर सहयोंग करें।
महापौर हरिकान्त अहलूवालिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए स्मार्ट सिटी इनिशियेटिव फॉर इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड (एससीआईएफआई) कम्पनी को चुना गया हैं। उन्होंने बताया कि उक्त फर्म तीन क्षेत्रों में कार्य करेगी जिसमें डाटा कलेक्शन, ऐरिया का चिन्हीकरण व वोटिंग है। ऐरिया के चिन्हीकरण में चार बिन्दुओं पर कार्य किया जाएगा जिसमें ग्रीन फील्ड, रिडवलेपमेंट, रेट्रोफिटिंग व पेन सिटी प्रोजेक्ट हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त देवेन्द्र कुमार कुशवाह, मेरा शहर मेरी पहल के एसके शर्मा, विपुल सिंघल, अमित नागर, अमित अग्रवाल व एससीआईएफआई के तजेश एच पटेल व वीके पटेल आदि उपस्थित रहे।

0 comments:
Post a Comment