Latest News

Translate Language

Thursday, 23 June 2016

प्रदेश में अराजकता का माहौल :संगीत सोम

गुरूवार को भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम ने जानी खुर्द के जिंजोखर में पार्टी के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित किया। प्रदेश में अराजकता व गुंडाराज बताते हुए उन्होंने सपा सरकार को घेरा तो वहीं बसपा को डूबता जहाज व जाति बिरादरी करने वाली पार्टी बतायी। उन्होंने राजनैतिक पार्टियों के लिए जाति-बिरादरी के बंधन को देश के विकास में रोडा बताया। दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और प्रदेश को नयी दिशा व दशा तय करेगी।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: प्रदेश में अराजकता का माहौल :संगीत सोम Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top