Latest News

Translate Language

Wednesday, 15 June 2016

संगीत सोम करेंगे कैराना तक निर्भय यात्रा


सरधना विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने कैराना मुद्दे पर बडा बयान देते हुए ऐलान किया है कि वह अपने सरधना स्थित कैम्प कार्यालय से कैराना तक 40 किमी की पैदल निर्भय यात्रा करेंगे। यह बात उन्होंने बुधवार को मेरठ सिविल लाइन स्थित ओलिविया होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। संगीत सोम ने सपा सरकार पर कैराना मामले में जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम उप्र में किसी भी हाल में पाकिस्तान जैसा माहौल नहीं बनने देंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संगीत सोम करेंगे कैराना तक निर्भय यात्रा Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top