Latest News

Translate Language

Friday, 17 June 2016

समय पर करे नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन : राज्य निर्वाचन आयुक्त

निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने आगामी नगरीय निकायों के चुनाव के सम्बंध में वीडियो काफ्रेंसिंग कर निर्देशित किया कि बीएलओ की समय से तैनाती कर निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन तय समय में करें तथा निर्वाचक नामावली पूर्ण रूप से शुद्ध, सही व पारदर्शी हो।
मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि आगामी नगरीय निकायों के चुनावों के परिपेक्ष्य में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुक्रम में अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये प्रकाशन 10-09-2016 को करा लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना 18-08-2016 से 25-08-2016 तक, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26-08-2016 से 30-08-2016 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 31-08-2016 से 09-09-2016 तक, अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये प्रकाशन 10-09-2016 को करा लिया जायेगा। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केके मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: समय पर करे नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन : राज्य निर्वाचन आयुक्त Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top