एसके बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म मजाक था भाई का मुहर्रत बुधवार दोपहर हो गया। फिल्म की शूटिंग दो दिन बाद हस्तिनापुर में होगी। फिल्म में कासिफ अली, लक्की सैफी हीरो तो सोनल खत्री व सुप्रिया कुमारी हीरोइन होंगी। ललित भारद्वाज के निर्देशन व अद्दन खान के निर्माण में बन रही यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक होगी, जिसे परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकेंगे।
मजाक था भाई नाम से ही लगता है कि यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी। फिल्म का मुहर्त बुधवार दोपहर गढ़ रोड स्थित नेचुरल वर्ड फिल्मस् में हुआ। फिल्म के निमार्ता अद्दन खान व निर्देशक ललित भारद्वाज ने बताया कि बॉलीवुड व साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुके कासिफ अली बिग बॉस मजाक था भाई में अहम किरदार निभा रहे है, उनके साथ हीरो के रूप में लक्की सैफी होंगे। कासिफ व लक्की ने एक साथ दहशतगर्दी में काम किया था। दहशतगर्दी में कासिफ विलेन, जबकि लक्की हीरो थे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में कासिफ के साथ हीरोइन का किरदार हरियाणा की सोनल खत्राी निभाएगी। मुम्बई की सुप्रिया कुमार लक्की सैफी के साथ नजर आएगी। इंस्पेक्टर की भूमिका पंजाब के जगराज सिंह निभाएंगे और उनके साथ बस्ती की सिम्मी भाटिया होगी।
ललित भारद्वाज और अद्दन खान ने बताया कि राजा सैफी, जयपुर के मुकेश सैनी फिल्म में निगेटिव भूमिका में दिखेंगे। यह एक कॉमेडी मूवि है, जिसे परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकेंगे। मुकेश सैनी, सोनल खत्री मेरठ आ चुके हैं। दो दिन बाद फिल्म की शूटिंग हस्तिनापुर में होगी। उसके बाद मेरठ शहर, जयपुर, हरियाणा, पंजाब, हैदराबाद और मुम्बई आदि जगहों पर शूटिंग होंगी।

0 comments:
Post a Comment