Latest News

Translate Language

Sunday, 12 June 2016

खंभे से टकराकर पलटी कार, दो की मौत

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित दौराला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दौराला पुलिस ने कार को कटवाकर घायलों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के परिजनों ने दौराला थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
  • १. दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सचिन (30) पुत्र सुरेश    वर्मा 
  • २. मोहित (27) पुत्र जयप्रकाश शर्मा
  • ३. सुलेखा नगर दिल्ली निवासी कर्ण सिंह (28)
  • ४. नजफगढ़ दिल्ली निवासी रणजीत सिंह (29)
चारो दोस्त मार्केटिंग जॉब मै थे।

 चारों दोस्त शुक्रवार रात कार से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। दौराला और सकौती के बीच में कार कनौड़ा गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में हाईवे किनारे खड़े ट्रांसफार्मर के खंभे से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि खंभे में टकराने के  बाद बीच हाईवे पर पलट गई।


इससे कार के परखच्चे उड़ गये। कार में चीख पुकार मच गई। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही दौराला पुलिस और टोल एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कटर से कार को कटवाकर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। रणजीत (29) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने सचिन (30) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। अस्पताल में दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। सीओ दौराला डा. अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



कार काटकर बाहर निकाले घायल


हाईवे से हादसे के बाद वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। इससे जाम की स्थिति बन गई। एक तरफ घायलों की कार में चीख पुकार मची थी। पुलिस और टोल एंबुलेंस कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाया गया। घंटाें की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: खंभे से टकराकर पलटी कार, दो की मौत Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top