भाजपाइयों का आरोप है नौ दिन गुजरने के बाद भी डीएम पंकज यादव और सपा के किसी भी मंत्री ने किसान के परिवार की कोई सुध नहीं ली है। कई बार डीएम से निवेदन करने के बाद भी वह इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बता दें कर्ज से परेशान किसान विकास ने 31 मई को आत्महत्या कर ली थी।
तभी से ही भाजपाई किसान के परिवार को 25 लाख मुआवजा और छोटे भाई को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी डीएम से मिलने का समय मांगा गया, लेकिन एक घंटे इंतजार करने के बाद भी डीएम कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। भाजपाइयों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार हमेशा से ही एक विशेष वर्ग के लिए काम करती रही है।
उन्होंने डीएम पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह भी सपा सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इसी विरोध में भाजपाइयों ने डीएम की खाली कुर्सी परज्ञापन चस्पा कर दिया। ज्ञापन चस्पा करने वालों में बीजेपी जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment