Latest News

Translate Language

Saturday, 11 June 2016

छत से लटका मिला युवक, भाइयों पर हत्या का आरोप

कंकरखेडा के जिटौली गांव में तीस वर्षीय राजू पुत्र सूरजपाल कमरे में छत से लटका मिला। पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारा। मृतक की पत्नी पूजा अपने मायके सरधना गई हुई थी। पूजा ने पहुंचकर राजू के भाईयों पर जमीन कब्जाने का मामला दबाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी का कहना है कि राजू के भाई संजय व सोनू उसके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पूजा ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने राजू के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: छत से लटका मिला युवक, भाइयों पर हत्या का आरोप Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top