Latest News

Translate Language

Sunday, 12 June 2016

दो पक्षों के बीच फायरिंग व पथराव में हुए कई घायल

सरधना क्षेत्र के नवाबगढ़ी में दीवार गिरने को लेकर पूर्व प्रधान परिवार सहित दो पक्ष आपस में भीड़ गए जिनमे जमकर लाठी डंडे चलने का अलावा पथराव व फायरिंग भी हुई, जिसके चलते इलाके में भगदड़ मचने के साथ दहशत फ़ैल गई। जिसने महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को भगाया और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुँचाया, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।


जानकारी के मुताबिक़ नवाबगढ़ी में मस्जिद के सामने पूर्व प्रधान आस मोहम्मद अंसारी का एक प्लाट है, जिसकी बाउंड्री कर रखी है। मस्जिद में डाले गए लेंटर के नीचे से निकली ढुले की मिट्टी को मस्जिद में काम कर रहे मजदूरों वाहिद पुत्र खुर्शीद शमशुद्दीन पुत्र जमील जावेद पुत्र अनीस निवासी नवाबगढ़ी ने आसमोहम्मद से इजाजत लेकर मिट्टी को उसके प्लाट में डाल दिया। मिटटी का दबाव पडऩे पर प्लाट की एक दीवार गिर गई दीवार गिरने की सूचना पर वहां आस मोहम्मद की पत्नी पहुँच गई जिसने मजदूरों के साथ गाली गलोच करदी जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया उसी समय गांव के कुछ लोगों ने आकर समझौता करा दिया था।

रविवार की सुबह दोनों पक्ष फिर से भीड़ गए दोनों और से जमकर लाठी डंड़े चलने के साथ जमकर पथराव हुआ और कई राऊंड हवाई फायरिंग हुई जिसके चलते इलाके में भगदड़ मच गई। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को भगाया। इसी के साथ घायल हुए फिरोज पुत्र अली मौहम्मद सबरी पत्नी निसार इरफ़ान पुत्र रशीद मुकर्रम पुत्र गफ्फार को उठाकर उपचार के लिए सीएचसी पहुँचाया जहाँ से उन्हें मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: दो पक्षों के बीच फायरिंग व पथराव में हुए कई घायल Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top