सात दिन पूर्व मामूली बात पर गांव के किसान को जंगल में घेर कर उस पर गोलियों कि बोछार कर मौत के घाट उतारने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर जेल भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अन्य आरोपियों कि तलाश में दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
गौरतलब है की गाँव खिर्वा नवाबाद निवासी कृष्णपाल (50) पुत्र बलधीर गत तीन जून की शाम पावली रोड से होते हुए अपने खेतों में जा रहा था ढ्ढ रास्ते में गांव निवासी ऋषिकांत शर्मा उर्फ़ भट्टी पुत्र ओमदत्त शर्मा के खेत व नलकूप पड़ता है। नलकूप के पास रिशिकांत व उसका चचेरा भाई नौनिल शर्मा पुत्र कृष्णराम के बीच पानी चलाने को लेकर कुछ विवाद हो रहा था। उसी समय कृष्णपाल भीवहां रुक गया था। बीच में बोलने पर रिशिकांत और उसके भाई अनुज शर्मा उर्फ़ सुनील ने कृष्णपाल के साथ मारपीट कर दी थी। रात के समय घर वापस आने पर कृष्णपाल भी अपने कुछ साथियों के साथ रिशिकांत के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट कर आया था।
इस बीच गांव के कुछ लोग आगए और दोनों पक्षों में समझोते का प्रयास किया था ढ्ढ लेकिन ऋषिकांत नहीं माना और उसने गांव वालों के सामने ही कृष्णपाल को 24 घंटों के भीतर जान से मारने कि धमकी दे डाली थी। कृष्णपाल ने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया था। चार जून की सुबह कृष्णपाल मोटर साईकिल से अपने खेतों पर जा रहा था। उसी समय रिशिकांत उसके भाई अनुज ने अन्य तीन साथियों के साथ कृष्णपाल को घेर लिया और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई कृष्णपाल कि चीख पुकार व गोलियों कि आवाज सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े, वहां जाकर देखा तो कृष्णपाल लहुलुहान हालत में अचेत पड़ा हुआ था।
ग्रामीण घायल कृष्णपाल को लेकर उपचार के लिए कंकरखेडा स्थित कैलाशी अस्पताल पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया था ढ्ढ एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ भी घटना स्थल पहुंचे थे और हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्यवाई करने का भरोसा दिलाया था। इस संबंध में मृतक के पुत्र पंकज ने रिशिकांत उसके भाई अनुज के साथ कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने गत गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर ऋषिकांत को गांव अलीपुर से पकड़ कर जेल भेज दिया था। अब मुखबिर की सूचना पर उसके नामजद भाई अनुज को दौराला से गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उससे पूछताछ की गई और हत्या में प्रयुक्त बलकटी बरामद कर उसे भी जेल भेज दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment