बदायूं निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय में दिए गए प्रार्थनापत्र में अपने पुत्र के संदिग्ध हालात में लापता होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने पुत्र के ईलाज के लिए मेरठ में किराए के मकान में रह रहा था।
बदायूं के छिबरामहू निवासी इसरार ने बताया कि उसके पुत्र इशरत का डा राजवंशी से इलाज चल रहा है। पुत्र के इलाज के लिए वह फूलबाग कॉलोनी में किराए पर रहा है। इसरार के अनुसार रविवार को उसका पुत्र इशरत संदिग्ध हालात में लापता हो गया, जिसकी जानकारी उसने नौचंदी थाने में भी दी। आरोप है कि पुलिस ने उसके पुत्र को तलाश करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसरार ने कप्तान कार्यालय में गुहार लगाते हुए अपने पुत्र की बरामदगी की मांग की है।

0 comments:
Post a Comment