Latest News

Translate Language

Friday, 6 January 2017

शोहदे की ऐसी क्लास लगायी, चप्पलों से खूब हुई पिटाई Live Meerut News मेरठ 6-1-2017

मेरठ पुलिस आफिस पर फरियाद लेकर पहुंची एक महिला ने वहां मौजूद युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई की। युवक पर महिला की बेटी से छेडछाड का आरोप है। पिटाई खाने के बाद युवक को पुलिस थाने ले गई। 


दरअसल, इस महिला का अपने पति से कुछ मनमुटाव चल रहा है। जिसके लिए वह गुरूवार को फरियाद लेकर एसएसपी आफिस पहुंची थी। वहां मौजूद एक युवक पर बेटी से छेडखानी का आरोप लगाते हुए महिला ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। चप्पलों से पिटाई होते देख वहां लोगों की भीड लग गई। आरोप है कि यह शख्स आते जाते महिला की बेटी को छेड़ता था और जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आज एसएसपी से शिकायत करने के बाद जब महिला बाहर आयी तो यहां पहले से मौजूद आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को देख लेने की धमकी दी। पुलिस आफिस पर मौजूद युवक को देख महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने चप्पलों से पिटाई कर दी।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: शोहदे की ऐसी क्लास लगायी, चप्पलों से खूब हुई पिटाई Live Meerut News मेरठ 6-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top