चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में विधानसभा निर्वाचन 2017 के सम्बंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चन्द्र ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक ली। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों को निष्पक्षता पारदर्शितापूर्ण व सुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 215 सेक्टर व 35 जोनल मजिस्ट्रेट बनायें गये है। उन्होंने प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मूलभूत आवश्यक सुविधाए (एएमएफ) प्रदान करने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने, ईपिक कार्य व मतदान के अधिकार से कोई मतदाता वंचित ना रहे यह सुनिश्चित करने, अपने अपने क्षेत्रो की क्रिटीकल वल्नरेबिल मैपिंग मतदान केन्द्रों से सम्बंधित ग्रामों में भ्रमण करने, डिफेसमेंट आफ प्रोपर्टी को हटवाने को निर्देशित किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चन्द्र ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों पर बिजली, पानी, फर्नीचर, शौचालय, सहित सभी मूलभूत आवश्यक सुविधाए (ए.एम.एफ.) प्रत्येक मतदान केन्द्र पर हों।
Translate Language
Friday, 6 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment