Latest News

Translate Language

Friday, 6 January 2017

जिस पार्टी में मुलायम का स्थान नहीं, वहां मैं भी नहीं : मुकेश सिद्धार्थ Live Meerut News मेरठ 6-1-2017

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता सपा के मुखिया मुलायम सिंह के बीच दरार पडने के बाद समर्थकों के बीच खाई बढती जा रही है। मुलायम सिंह यादव के समर्थक व एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मुकेश सिद्धार्थ ने आज एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।


 मुकेश सिद्धार्थ ने कहा कि जिस पार्टी में मुलायम सिंह यादव के लिए कोई स्थान नहीं है, वहां हमारा होना भी कोई अस्तित्व नहीं रखता। उन्होंने कहा कि पार्टी में मुलायम सिंह की उपेक्षा व खिलाफत से वह बेहद खिन्न हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से मुलायम सिंह के सिपाही रहे हैं और मरते दम तक मुलायम का साथ नहीं छोडेंगे। सदस्यता से इस्तीफा देते हुए उन्होंने अखिलेश व मुलायम के बीच के बीच की दरार को मोदी की देन बताया और कहा कि नरेन्द्र मोदी के कारण दोनों में सुलह नहीं हो पा रही है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: जिस पार्टी में मुलायम का स्थान नहीं, वहां मैं भी नहीं : मुकेश सिद्धार्थ Live Meerut News मेरठ 6-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top