मकर संक्रांति के बाद भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के पत्ते खोल सकती है। 16 जनवरी को पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के कयास चल रहे हैं। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बताया, ‘प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। संसदीय बोर्ड की मुहर लगने के बाद इसे घोषित कर दिया जाएगा। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।’ अब तक संगठनात्मक अभियानों के जरिए जमीन मजबूत करने में लगी बीजेपी चुनाव की घोषणा के साथ ही फ्रंटफुट पर आ गई है। पार्टी ने चुनाव समिति गठित कर दी है। प्रत्याशियों के नाम पर प्रदेश स्तर पर औपचारिक चर्चा काफी हद तक पूरी हो चुकी है। मोदी की रैली के दौरान लखनऊ आए अमित शाह ने हालांकि जिला संगठनों से नाम सुझाने को कहा था, लेकिन नामों पर चर्चा का दौर लगभग खत्म हो चुका है। अब संसदीय बोर्ड की मुहर और घोषणा बाकी है।
Translate Language
Friday, 6 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment