Latest News

Translate Language

Tuesday, 3 January 2017

सपा का झगडा, किसे मिलेगी ‘साईकिल’ ? Live Meerut News मेरठ 3-1-2017


समाजवादी पार्टी में आई दरार के बाद अखिलेश और मुलायम दोनों ही ‘साइकल’ चुनाव चिह्न पर अपना दावा ठोंक रहे हैं। मुलायम ने सोमवार को इस सिलसिले में निर्वाचन आयोग से संपर्क किया तो वहीं अखिलेश खेमे ने भी मंगलवार को यही दावा किया। हालांकि नतीजा बिल्कुल अलग हो सकता है। काफी संभावना है कि निर्वाचन आयोग दोनों को अलग-अलग पार्टियों के तौर नये चुनाव चिह्नों के साथ चुनाव लड़ने को कहे। निर्वाचन सदन के सूत्रों ने संकेत दिया कि मौजूदा हालात को देखते हुए इलेक्शन कमिशन कुछ वक्त के लिए चुनाव चिह्न के तौर पर साईकिल को फ्रीज कर सकता है। सदन के एक अधिकारी ने कहा, ‘निर्वाचन आयोग दोनों खेमों से अलग-अलग नामों, मसलन समाजवादी पार्टी (मुलायम) और समाजवादी पार्टी (अखिलेश) से चुनाव लड़ने को कह सकता है। इसके साथ ही उन्हें नये चुनाव चिह्नों को भी अपनाना होगा। अगर दोनों पार्टियों की तरफ से कोई आपत्ति न हो तो चुनाव आयोग भी नये चुनाव चिह्न सुझा सकता है।’
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: सपा का झगडा, किसे मिलेगी ‘साईकिल’ ? Live Meerut News मेरठ 3-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top