Latest News

Translate Language

Wednesday, 28 December 2016

नईम गाजी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग Live Meerut News मेरठ 28-12-2016

हाल ही में कत्ल किए गए भगत सिंह मार्केट के प्रधान और पेशे से प्रापर्टी डीलर नईम गाजी की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर गाजी समाज और भगत सिंह मार्केट के व्यापारियों ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।


इससे पूर्व शहर काजी जैनुल साजिद्दीन के की सरपरस्ती में गाजी समाज के लोगों और भगत सिंह मार्केट के व्यापारियों ने एक शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें मृतक नईम गाजी के परिवार को सांत्वना देते हुए सभी ने उन्हें हर प्रकार मदद देने का भरोसा दिलाया। कत्ल के सभी आरोपियों के दूसरे संप्रदाय के होने के बावजूद मुस्लिम समाज द्वारा संयम बरतते हुए किसी प्रकार का हंगामा न किए जाने को लेकर शहर काजी ने उनका धन्यवाद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग नईम के हत्यारोपियों की पैरोकारी कर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जो इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि नईम के हत्यारोपियों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी बरती गई तो इसके दुष्परिणाम प्रशासन को भुगतने होंगे। इसके बाद दर्जनों लोग कलक्टे्रट पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन में नईम की पत्नी खुशबु को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। इस मौके पर हाजी बुल्लन गाजी, अकरम गाजी, मुकेश गुप्ता, आलोक गर्ग, हाजी बुन्दू, गिरधारीलाल, अनिल खरबंदा, आबिद गाजी, शाहिद मलिक, वसीम पार्षद, अनम चैधरी आदि भी मौजूद रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: नईम गाजी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग Live Meerut News मेरठ 28-12-2016 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top