बक्सर सेंट्रल जेल से देर रात 5 कैदी फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह तीन बजे के आसपास ये कैदी टॉयलेट की खिड़की तोड़कर भाग निकले। राज्य के मुख्य गृह सचिव आमिर सुभानी ने DIG जेल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। फरार होने वाले कैदियों में से 4 को उम्रकैद की सजा काट रहे थे। मामले में तीन वॉर्डन्स को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, जेल से भागने वाले कैदियों में सोनू सिंह, छपरा का देवधारी और आरा के रहने वाले सोनू पांडेय, उपेंद्र शाह शामिल हैं। अब तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सुबह से ही कई जगहों पर छापेमारी जारी है। शहर में नाकेबंदी की गई है। गौरतलब है कि हाल ही में जेल से खूंखार कैदियों के भागने की दो अन्य घटनाएं सामने आईं थी। अक्टूबर महीने में भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के आठ आतंकी फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ में इन्हें मार गिराया था। इसके बाद घटना पर खूब राजनीति भी हुई थी।
Translate Language
Saturday, 31 December 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment