Latest News

Translate Language

Monday, 4 July 2016

स्वर्ण आयोग गठन की मांग

Demand-formation

आबूलेन स्थित पीपीपी कान्फ्रेंस हाल में सिंह सेना संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पूरे प्रदेश व जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सिंह सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह राणा ने बताया कि स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया था। जिसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिस कारण स्वर्ण समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी न की गई थी तो वह विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे और सड़कों पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को संगठन का एक जत्था राष्ट्रपति से मिलेगा।

स्वर्ण व क्षत्रिय समाज व संगठन के कार्यकर्ता की मेरठ से दिल्ली तक की एक यात्रा निकाली जाएगी। सिंह सेना के संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप चौहान ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह की सहमति पर 17 मई को राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यक्रम में बिजेन्द्र ठाकुर, मोहित, शिवम पंडित, इला पंडित, धर्मेन्द्र खटाना, राजदीव गुर्जर, अंकित गुर्जर, विकास बालियान, नितिन दीक्षित, पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: स्वर्ण आयोग गठन की मांग Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top