शहर में करीब एक महीने से लगातार ताबड़तोड़ तरीके से अपराधिक वारदात हो रही है। बदमाश बेखौफ तरीके से वारदात को अंजाम देकर पुलिस को ललकार रहे हैं। शनिवार देर शाम को इंडाना बार में ड्यूटी पर आ रहे एक गार्ड को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी और उसकी बंदूक लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े आर्मी इलाके में हुई इस वारदात के बाद जिले में हड़कंप मच गया।
भावनपुर के छिलौरा गांव निवासी मनोज कुमार गार्ड है। मनोज दिन में शास्त्रीनगर के पीएनबी बैंक में गार्ड की नौकरी करते है और शाम को इंडाना बार में। दोपहर को ड्यूटी खत्म करने के बाद मनोज अपने घर गए थे। शाम को वह अपनी स्पलेडंर बाइक पर सवार होकर कैंट स्थित इंडाना बार में आ रहे थे। उसके कंधे पर दुनाली बंदूक लटकी हुई थी।
जब गार्ड मनोज माल रोड स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम के पास पहुंचा, अचानक बाइक सवार तीन युवकों ने मनोज की बाइक में टक्कर मारी और बंदूक लूटने की कोशिश की, विरेाध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर दी। गार्ड ने बदमाशों का सामना किया लेकिन बदमाश गार्ड के हाथ और पैर में गोली मारने के बाद उसकी बंदूक लूटकर फरार हो गए। ये नजार देखकर कुलवंत सिंह स्टेडिएम के छात्र दीपक और रवि ने घायल गार्ड मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, मौके पर पहुंचे एसपी सटी ओमप्रकाश, एएसपी कैंट सिद्धार्थ मीणा समेत थाना पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी लेते हुए बदमाशों का हुलिया पूछा। पुलिस बदमाशों के हुलिया पूछने के बाद उनकी तलाश कर रही है।
दो युवकों को हिरासत में लेकर की पूछताछ-
दिनदहाडे आर्मी क्षेत्र में गार्ड को गोली मारकर बंदूक लूटने के बाद लालकुर्ती पुलिस ने माल रोड पर बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अपाची बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है।
वर्दी का भी नहीं था खौफ
जिस गार्ड मनोज को गोली मारी गई है वो खाकी वर्दी में था, हालांकि उसके कधें पर उत्तर प्रदेश सिक्योरटी लिखा था लेकिन इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशेां को वर्दी का भी जरा भी खौफ नही है, क्येांकि उन्होंने खुलेआम खाकी वर्दी पहने दुस्सािहक तरीके से मनोज को गोली मारी और भाग गए।
इस मामले में एसपी सिटी ओमप्रकाश यादव का कहना है कि बदमाशों की तलाश शुरू करा दी गई है। बंदूक लूटी गई है, जल्दी ही बदमाशों को पकड. लिया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment