Latest News

Translate Language

Monday, 4 July 2016

वैध खनन माफिया के वाहनों को एसडीएम ने कराया बंद

पुलिस की नाक के नीचे जमकर अवैध खनन कर रहे माफियों को एसडीएम ने निर्देश देकर पुलिस से वाहन आदि जब्त करा दिये। हर्रा मोड़ पर पुलिस की नाक के नीचे अर्से से चल रहा था अवैध खनन का खेल शिकायत पर एसडीएम ने सख्त कार्रवाई कराते हुए पुलिस को फटकार लगाई और कार्यवाही के लिये चेताया तो पुलिस सक्रिय हुई और बड़ी कार्रवाई करते खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को मिट्टी सहित जब्त कराकर थाने में जमा करा दिया। इसे लेकर खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है और वे भूमिगत हो गए हैं।

दरअसल सरूरपुर थानाक्षेत्र के हर्रा मोड़ पर खिवाई निवासी एक व्यक्ति सड़क किनारे दुकानों का निर्माण कराने के लिये मिट्टी का भराव करवा रहा है। जिसके चलते गांव का एक खनन माफिया अवैध तरीके से इस पर मिट्टी को खेतों से खनन करके भराव करने की एवज में मोटी रकम वसूल चुका था। इसे लेकर खनन माफिया जमकर धरती का सीना चीरकर कई दिनों से अवैध तरीके से खनन करने में लगा हुआ था और धडल्ले से ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिये से मिट्टी ढ़ो रहा था। मजेदार बात यह है कि यहीं हर्रा मोड पर ही पुलिस की चौबीसों घंटे की पुलिस पिकेट भी है और दिन-रात में कई बार सीओ व एसओ तक भी यहां आते जाते रहते हैं लेकिन पुलिस की नाक के नीचे जमकर हो रहे अवैध खनन पर किसी की नजर नही पडी या फिर जानबूझकर नजाराना वसूलकर खनन कराया जा रहा था, लेकिन इसका भंडाफोड़ किसी ने कर दिया और सीधे फोन करके एसडीएम कुमार भूपेंद्र को दी तो वे चौंक गए और पुलिस की करतूत पर हैरान रह गए।

जिसके तुरंत बाद उन्होंने ने पुलिस को फोन लगाकर खनन कराने के लिये जमकर हड़काते हुए बताया कि जब प्रदेश में खनन पर रोक है तो पुलिस के सामने ही खनन कैसे हो रहा है। इस पर पुलिस कोई जवाब नही दिया गया। इसे लेकर वे लाल पीले हो गए और कार्यवाही कर अवगत कराने को कहा। जिसके बाद हरकत में आई पलिस ने तुरंत छापा मारकर मौके पर खनन कर रहे लोग पुलिस को देखकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने दो लोगों को मिट्टी भरे ट्रैक्टर-ट्राली सहित जब्त कर लिया और थाने लोकर वाहनों को बंद कर दिया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर खनन माफिया में हड़कंप मच गया और दूसरे खनन कर रहे माफिया के लोगों में भी दहशत फैल गई। इसे लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा है कि आखिर पुलिस की नाक के नीचे खनन क्यों और कैसे हो रहा था। बतादें कि इसके अलावा भी इलाके हर्रा, पांचली के जंगलों में जमकर अवैध खनन करके खनन माफिया चांदी काट रहे हैं और पुलिस चंद रुपयों की खातिर धरती का सीना चीरने सहयोग कर रही है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: वैध खनन माफिया के वाहनों को एसडीएम ने कराया बंद Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top