आरआर माॅल ध्वस्तीकरण के दौरान हुई चार लोगों की मौत के बाद गरमाए मामले को शांत करने के लिए कैंट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को विशेष बैठक बुलाई गई जिसमें कई अहम् प्रस्तावों को पास किया गया।
इस दौरान जहां दीपक शर्मा के आश्रितों को दुकान व नौकरी के साथ परिजनों को आजीवन निशुल्क चिकित्सा देने के प्रस्ताव को पास किया गया वहीं मृतकों के परिजनों को छावनी परिषद द्वारा 10-10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता व 15 लाख के प्रस्ताव को सरकार को भेजने की बात पर भी सहमती बनी। बैठक में सीईओ राजीव श्रीवास्तव के साथ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल व डीएम के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम वित्त एवं राजस्व गौरव वर्मा ने भाग लिया।
कैंट बोर्ड की बैठक गुरूवार को सब एरिया कमांडर मेजर जनरल केएम सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिसमें सीईओ राजीव श्रीवास्तव, उपाध्यक्षा बीना वाधवा, सदस्य रिनी जैन, अनिल जैन, बुशरा कमाल, मंजू गोयल, विपिन सोढी, धर्मेन्द्र सोनकर व नीरज राठौर के साथ विशेष आमंत्रित सदस्य कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रशासन की तरफ से एडीएम वित्त गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।


0 comments:
Post a Comment