बढते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे थाना घेरो अभियान के तहत मेरठ महानगर ईकाई द्वारा गुरूवार को जहां लालकुर्ती थाने का घेराव किया गया वहीं महिला मोर्चा की सदस्याओं ने महिला थाने पर धरना देेते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाना लालकुर्ती पर धरना दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने बढते अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। इस दौरान पूर्व विधायक अमित अग्रवाल का कहना था कि बदमाश पूरी तरह से निरंकुश हो चुके है तथा वह रोजाना एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जबकी थानेदार पूरी मस्ती काट रहे है। इस अवसर पर अरूण वशिष्ठ, अजय गुप्ता, कमलदत्त शर्मा, संजय त्रिपाठी, सुनील अग्रवाल, मुकेश सिंघल, सुनील भराला, गजेन्द्र शर्मा, तुषार गुप्ता, पंकज कतीरा, सीमा अग्रवाल, अंकित सिंघल, नितिन बालाजी आदि थे।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने महिला थाने का घेराव करते हुए धरना दिया तथा बढती घटनाओं के लिये खूब खरी-खरी सुनाई। इस अवसर पर राखी त्यागी, उमा चतुर्वेदी, सीमा श्रीवास्तव, सरला शर्मा, अनुपमा, अंजू, आदि विशेष रूप से उपस्थित रही।

0 comments:
Post a Comment