जानीखुर्द के गांव कलंजरी स्थित इन्टर कालिज में अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर कालिज में रखा पांच किलोवाट का जरनेटर सहित हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। प्रधानाचार्य ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ रिर्पाेट दर्ज करायी।
कलंजरी में परतापुर मार्ग पर आर्य वैदिक इंटर कालिज हैं। इस इन्टर कालिज में प्रदीप पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम अंजोली चौकीदार हैं। प्रदीप ने कालिज के प्रधानाचार्य सत्यकुमार पुत्र बीरू सिह को फोन पर जानकारी दी कि बीती रात्री में अज्ञात बदमाशों ने कालिज से बड़ा जरनेटर, घंटी आदि हजारों का सामान चोरी कर लिया हैं। कालिज के चौकीदार प्रदीप की सूचना पर प्रधानाचार्य सत्य कुमार थाने पहुंचे और लिखित तहरीर देकर रिर्पाेट लिखने की गुहार लगाई। थाना पुलिस ने रिर्पाेट लिखकर घटना की जांच शुरू कर दी हैं।
0 comments:
Post a Comment