भारतीय जनतापार्टी के जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरधना थाने का घैराव कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने थाना पुलिस को एसएसपी के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरधना क्षेत्र में कई विभिन्न साम्प्रदायिक घटनाएं घट रही है। पुलिस इन घटनाओं पर रोक लगाए। साथ ही क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, लूट, डकैती, छेडख़ानी, हत्याएं, मारपीट की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने की बात कही। इस दौरान घंटों तक भाजपाईयों सपा सरकार में बढ़ रहे अपराध पर चर्चा की। प्रदर्शनकारियों में नगर अध्यक्ष विनोद जैन, संदीप पंवार, एडवोकेट कुलदीप त्यागी, रूपचंद, प्रदीप, योगेन्द्र आदि शािमल रहे।
0 comments:
Post a Comment