अमरनाथ यात्रियों पर किये जा रहे हमलों के विरोध में तथा भारतीय सेना के सम्मान में श्री अमरनाथ सेवा समिति के सदस्यों ने बुधवार शाम को हाथों में तिरंगे झंडे लेकर भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मेरठ में दुपहिया रैली निकाली तथा बेगमपुल चैराहे पर पाकिस्तान के झंडे में आग लगाकर अपना विरोध प्रकट किया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष विनोद ग्रोवर, महेश मित्तल, अजय गुप्ता, दीपक शर्मा, शिव कुमार, दिनेश जैन, राजीव शर्मा, कृष्ण गोपाल, मयंक, भारत, रवि आदि थे।

0 comments:
Post a Comment