मेरठ : रोहटा क्षेत्र के गांव आजमपुर में बीती देर रात चोरों ने एक टाईल्स बनाने कीफैक्टी को निशाना बनाते हुए लाखों रूपये का माल चोरी कर लिया। फैक्ट्रर मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने मामले को दर्ज नही किया है।रोहटा क्षेत्र में लूट चोरी रूकने का नाम नही ले रही है और पुलिस गश्त करने के नाम पर महज खानापूर्ति करके ड्यूटी कर रही है इससे चोरों के होंसले बुलंद हो रहे हैं और आए दिन वारदात करके पुलिस को खुली चुनौती देर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आजमपुर निवासी भारत भूषण की गांव के बाहरी छोर पर टाईल्स बनाने की फैक्ट्री है। भारत भूषण ने रोहटा थाना पुलिस का बताया कि बीती रात फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर काम बंद कर अपने-अपनेघर चले गये। देर रात में किसी समय चोरों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट का ताला तोड़कर फैक्टी के अन्दर रखा जनरेटर, टाईल्स बनाने के साठ फर्मे व टाईल्स बनाने के ओजार चोरीकर लिये। घटना का पता सुबह फैक्ट्री खोलने पर हुआ जिसकेबाद मालिक को सूचना दी गई। मालिक ने चोरी हुए माल की कीमत एक लाख रूपये से ज्यादा बतायी गई। पीड़ित ने अज्ञातचोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी लेकिन थाना पुलिस ने चोरी की घटना को दर्ज नहीं किया था।
Translate Language
Tuesday, 26 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment