Latest News

Translate Language

Friday, 15 July 2016

हवा में तीर चला रही पुलिस, नहीं मिला बसपा प्रत्याशी Live Meerut News मेरठ

बसपा नेता को अगवा हुए चार दिन हो गए, लेकिन पुलिस हवा में तीर चला रही है। इस केस में दर्जन भर से अधिक पुलिस टीमें लगी हैं। अगवा आरिफ की बरामदगी न होने पर परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता जा रहा हैं। थाने में डेरा डाले परिजनों ने शुक्रवार को कई बार हंगामा किया, जिन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। शाम तक का अल्टीमेटम परिजनों ने पुलिस को दिया है।

बतादें कि 12 जुलाई को मुजफ्फरनगर जनपद के गांव जौला निवासी कारोबारी आरिफ पुत्र हाजी अनीस का अपहरण हुआ था। आरिफ बुढ़ाना विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी है। आरिफ परिवार सहित दिल्ली के द्वारिकापुरी में रहते है। जौला में उनके माता व पिता रहते है। ईद के दौरान आरिफ परिवार सहित गांव आए हुए है। अगवा होने से दो दिन पहले आरिफ बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। वे दिल्ली से लौट रहे थे, जब उनका अपहरण हुआ। इससे पूर्व आरिफ ने साले साजिद को कंकरखेड़ा के फ्लाईओवर पर बुला लिया था, लेकिन पांच बजे तक आरिफ नहीं पहुंचे।

साजिद ने आरिफ का फोन मिलाया तो बंद मिला। इसके बाद उसने परिवार के लोगों को सूचना दी। इसके बाद तलाश शुरू हुई तो डाबका के पास शाम सात बजे आरिफ की स्कार्पियों लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। वाहनों में तोडफ़ोड़ करते हुए आगजनी का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया और 24 घंटे का समय मांगा। स्कार्पियों में पुलिस को कपड़े, सिम मिले, लेकिन न आरिफ का पता चला।

आरिफ को जंगलों में तलाशा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। आरिफ की तलाश में एसटीएफ, जोनल क्राइम, क्राइम ब्रांच मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर के अलावा कई थानों की फोर्स लगी हैं, लेकिन बसपा नेता को नहीं तलाशा जा सका। पुलिस ने आरिफ के करीबियों को उठा रखा है, जिनसे पूछताछ की जा रही हैं। परिजनों व ग्रामीणों ने कंकरखेड़ा थाने में डेरा डाल रखा है। आरिफ की बरामदगी न होने पर उनमें गुस्सा बढ़ता जा रहा हैं। शुक्रवार को कई बार हंगामा करने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: हवा में तीर चला रही पुलिस, नहीं मिला बसपा प्रत्याशी Live Meerut News मेरठ Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top