बंगला नं0 210 बी में बने आर आर माॅल को गिराने के बाद कानूनी लपेटे में आए हुए कैंट बोर्ड के अधिकारियों को बचाने के लिए वहां के कर्मचारी आज से भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं। कर्मचारियों की भूख हड़ताल के चलते पूरा कैंट बोर्ड बदबू की चपेट में आ गया है। हर जगह केवल गन्दगी ही गन्दगी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से जारी हड़ताल के चलते पूरा कैंट गन्दगी से भर गया है। हर जगह कूड़ा और दुर्गन्ध का साया है जिस भी गली से निकलो वहां गन्दगी ही फैली हुई है। इस हड़ताल के चलते वहां के अध्यक्ष पुजेश कुमार लौहरे व अन्य तीन कर्मचारी सुरेश (जिप्पी), जयपाल सिंह तोमर और गिरिश सिंह आज से भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही की जायेंगी तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। उनका कहना है कि गलती हमारे अधिकारियों की नही है और जो कैंट बोर्ड के सीईओ राजीव श्रीवास्तव व सीईई अनुज चैधरी, एई पीयूष गौतम, जेई अवधेश यादव, अरविन्द गुप्ता सहित 6 लोगों के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें हटा लें और कब तक वह इन मुकदमों को नही हटाएंगे, तब तक वह भूख हड़ताल पर ही रहेंगे और पूरा कैंट ऐसी ही गन्दगी से घिरा रहेगा।
Translate Language
Monday, 18 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment