Latest News

Translate Language

Tuesday, 5 July 2016

विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य का घेराव

मेरठ कॉलेज के छात्रों ने छात्र नेता अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया। उन्होंने प्राचार्य को आठ सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ चेताया कि अगर छात्रों की मांग पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।मेरठ कॉलेज के प्राचार्य एनपी सिंह का घैराव कर रहे छात्र नेता अनुराग चौधरी का कहना है कि कॉलेज में सीटें बहुत कम है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सीटें बढ़वाने, सांध्य कालीन कक्षा चलाने,कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, हॉस्टल में साफ-सफाई करवानेकी मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों में शिखर शर्मा, सागर दौराला, कपिल सैनी, अखिल मलिक, दीपक नंगला, अप्रित शास्त्री, गौरव, अंकित, आशू, अरूण, अभिषेक आदि भी शामिल रहे।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य का घेराव Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top