सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति की आवश्यक सभा चौधरी चरण सिंह पार्क निकट कमिश्नरी में सम्पन्न हुई। सभा की अध्यक्षता लोकेश मूर्ति तथा संचालन नैन सिंह सचिव द्वारा किया गया।सभा में केन्द्रीय कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग की उचित मांगों को केन्द्रीय सरकार द्वारा मानने से इंकार करने के कारण एवं 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया गया एवं प्रस्ताव पारित किया गया कि केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों द्वारा संचालित आंदोलन जो कि केन्द्रीय कर्मचारी संघर्षसमिति के तत्वाधन में चलाया जा रहा है, उसे भरपूर समर्थन देंगे। इस मौके पर लोकेश मूर्ति, नैन सिंहआदि मौजूद रहे।
Translate Language
Tuesday, 5 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment