Latest News

Translate Language

Monday, 4 July 2016

मेरठ से निकाली गई कई ट्रेनें

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रूट रिले इंटरलाकिंग पैनल लगाए जाने और जींद-सोनीपत नई रेल लाइन पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते शनिवार को इस रूट पर रेल ट्रैफिक बाधित रहा। जिसके कारण सोनीपत-पानीपत के रास्ते अंबाला जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद-मेरठ रूट से निकाला गया।

शनिवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रूट रिले इंटरलाकिंग पैनल लगाए जाने और जींद-सोनीपत नई रेल लाइन पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते शनिवार को इस रूट पर रेल ट्रैफिक बाधित रहा। जिसके कारण सचखंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला गया। दिल्ली से सोनीपत-पानीपत के रास्ते अंबाला जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद-मेरठ के रास्ते भेजा गया। इसमें साहिब नांदेड- अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस (12715) हजरत निजामुद्दीन से सोनीपत-पानीपत की बजाय गाजियाबाद-मेरठ -सहारनपुर के रास्ते अंबाला भेजी गई।

यह ट्रेन वापसी में भी इसी रास्ते से वापस हजरत निजामुद्दीन पहुंची। वहीं चंडीगढ़-कोच्चुवेली केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12218) अंबाला कैंट से सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद होते हुए हजरत निजामुद्दीन भेजा गया।
सोनीपत-पानीपत रेल रूट पर काम चलने के कारण उस रूट की ट्रेनों को गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रूट से अंबाला होते हुए निकाला गया।
आरपी शर्मा,
सिटा स्टेशन अधीक्षक।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: मेरठ से निकाली गई कई ट्रेनें Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top