Latest News

Translate Language

Wednesday, 6 July 2016

सरधना में एडीएम व सीओ ने सुनी जन समस्याएँ


तहसील दिवस के अवसर पर एडीएम व सीओ ने सरधना में जन समस्याएँ सुनी। इस दौरान 80 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए जिनमे से मौके पर मात्र पांच समस्याओं का ही समाधान हो सका। पेंडिंग चली आरही 84 शिकायतों में से 11 मामलों का डिस्पोजल किया गया। इस दौरान अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे। कई गांवों के लोगों ने राशन डीलर पर धांधली व दबंगई का आरोप लगाया। सरधना के तहसील भवन स्थित सभागार में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर एडीएमएफ गौरव वर्मा पहुंचे और जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उपजिलाधिकारी कुमार भूपेन्द्र सिंह, सीओ बृजेश कुमार, तहसीलदार लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। सबसे अधिक मामले भूमि विवाद, नाली-चकरोड व खत्तों की भूमि पर हुए अवैध कब्जो का विवाद से संबंधित रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: सरधना में एडीएम व सीओ ने सुनी जन समस्याएँ Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top