Latest News

Translate Language

Wednesday, 6 July 2016

कावंड यात्रा में सोशल मीडिया की होगी मॉनीटरिंग

ईद व कांवड यात्रा के सम्बंध में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन प्रवीर कुमार द्वारा वीडियों कान्फ्रेसिंग कर प्रदेश के मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को शासन की मंशा से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को सर्वाेच्च स्थान पर रखती है तथा अपराध व अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आगामी ईद व कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न हों, इसलिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें। उन्होंने नमाज स्थल व ईद गाह की समुचित साफ-सफाई करने व कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले शिविरों को सड़क के बाई ओर व सड़क से दूर लगवाने, स्थानीय विवादों को समय रहते निपटाने व परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के लिये निर्देशित किया।

प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने बताया कि कावंड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग तथा सड़क के बाई ओर ही भंडारे लगाने की व्यवस्था, गंगनहर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस प्रबंध एवं प्रचार प्रसार, हॉट-स्पॉट का चिन्हीकरण, आकस्मिकता की स्थिति में कंटीजेन्सी मार्ग का निर्धारण, पर्याप्त मात्रा में रिकवरी वैन, एम्बूलेंस एवं हैल्थ कैम्प स्थापित करना, एसटीएफ उत्तराखंड व यूपी में परस्पर समन्वय स्थापित करना, ऐन्टीवेनम दवाईयों की पर्याप्त मात्रा में हैल्थ कैम्प में व्यवस्था करना, वरिष्ठ अधिकारियों के सीयूजी ग्रुप बनाना, तथा किये जा रहे नियंत्रण कार्याे का मेरठ हरिद्वार सहित आसपास के राज्यों में आधुनिकता के माध्यम से सूचनाओं को आदान-प्रदान किया जाए। पुलिस महा निदेशक जावीद अहमद ने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।

उन्होंने नमाज स्थल पर कोई जानवर न घुसे इसकों सुनिश्चित करने, ट्रैफिक प्लान बनाकर कावड़ यात्रा को सफल बनाने, ट्रैफिक डाइवर्जन पाइन्ट का निर्धारण करने, असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने, साम्प्रदायिक उपद्रवियों का चिन्हीकरण एवं उनकी मॉनीटरिंग करने, कांवड़ मार्ग पर आने वाले संवदेनशील स्थानों का चिन्हीकरण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर शासन की ओर से एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत सिह, प्रशासन की ओर से पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार पाण्डेय, उपमहानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. रविन्द्र गौड़, व अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: कावंड यात्रा में सोशल मीडिया की होगी मॉनीटरिंग Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top