Latest News

Translate Language

Wednesday, 6 July 2016

102 शिकायतों में से किया 6 का निस्तारण

प्रभारी जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चन्द्र ने मवाना तहसील के सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से निपटाए। ताकि आम जन को फिजुल में इधर-उधर न भटकना पडें। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस के प्रति किसी भी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी की कोताही एवं उदासीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन के समक्ष तहसील दिवस में कुल 102 समस्यायें शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 6 का निस्तारण किया गया।


शेष समस्यायें जांच से संबंधित होने के कारण उन्हें संबंधित विभागों को एक सप्ताह में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए प्रेषित की गई। इस अवसर पर अधिकतर समस्या राजस्व, पुलिस व नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, आपूर्ति, समाज कल्याण विभाग से संबंधित थी। उन्होंने गत तहसील दिवस के 68 लम्बित सन्दर्भाे की भी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए इनका प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. प्रवीण रंजन सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का सही से निर्वहन करें तथा जनसामान्य के प्रति जबावदेह रहकर उनको पूर्ण सुरक्षा प्रदान करें तथा अवंाछनीय तत्वों पर पैनी नजर रखकर उनके विरुद्व प्रभावी कार्यवाही अमल में लायें ।

उप जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने मण्डी परिषद की ओर से व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अन्र्तगत सुमित्रा एवं कविता को 2-2 लाख रूपये की धनराशि के चैक प्रदान किये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगो ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर दवायें प्राप्तकी। इसके साथ तहसील प्रांगण में उपस्थित विकलांगों को मौके पर परीक्षण कर विकलांगता का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमेश चन्द्र, परियोजना निदेशक आरके त्रिवेद्वी, जिला विकास अधिकारी अतुल मिश्रा, उप निदेशक कृषि डा. रामबीर कटारा, जिला कृषि अधिकारी डा. जसवीर सिंह तेवतिया, सीओ मवाना अब्दुल कादिर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ज्ञाान गुप्ताजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मौहम्मद इकबाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमेश द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी, सीवीओ डा. हरपाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रेमचन्द्र तहसीलदार लक्ष्मणजीत सिंह आदि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: 102 शिकायतों में से किया 6 का निस्तारण Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top