Latest News

Translate Language

Friday, 1 July 2016

प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिये यज्ञ

रोहटा में युवा रालोद कार्यक्रताओं ने युवा राष्ट्रीय लोकदल के मंडल महामंत्री संजय चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश व केन्द्र सरकार की बुद्धि-शुद्धी के लिए यज्ञ कर भगवान से सरकारों के कर्ता-धर्ताओं को सतबुद्धी देने की प्रार्थना की। इस मौके पर संजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश की केन्द्र की सपा व भाजपा दोनो ही सरकारे किसान व मजदूर विरोधी है। जहां प्रदेश में गुण्डों की सरकार है, वहीं, केन्द्र में उद्योगपति सरकार चला रहे है।

आने वाले विधान सभा चुनावों को देखते हुए भाजपा व सपा हिन्दू मुस्लिमों को बांटने के लिए प्रदेश में दंगे कराने की फिराक में है लेकिन प्रदेश की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। इसके अलावा युवा रालोद नेता ने जिला प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे जिले में सड़कों की हालत खस्ता है। सड़कों के निर्माण के लिए वरिष्ठ रालोद नेता पैदल मार्च तक निकाल चुके है लेकिन जिला प्रशासन ने खस्ताहाल सड़कों की और आंखे मूद ली है। यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत व निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता है तो युवा रालोद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ आन्दोलन करेंगे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिये यज्ञ Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top