जानीखुर्द सिवाल खास के दर्जन भर गांवो में अधांधुन्ध बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने जन कल्याण मोर्चे के नेतृत्व में निवाड़ी बिजली घर पर धरना प्रदर्शन कर मौके पर पहुंचे एसडीओ का घेराव कर रोस्टर के अनुसार बिजली की मांग की। जन कल्याण मोर्चे के अध्यक्ष रविभारत चिकारा ने चेतावनी दी कि अगर रोस्टर के अनुसार बिजली नही दी तो अनिश्चित धरना दिया जायेगा।
प्रदेश में रोजो को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ज्यादा ही गंभीर दिखे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश ने रोजोदारो की सुविलियत को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सौलह घन्टे व शहरी क्षेत्र में 18 घन्टे विद्युत सप्लाई के आदेश दिये थे। वही सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के दर्जन भर गांव गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी बिजली घर से जुड़े हैं। निवाड़ी बिजली घर से जुड़े पस्तरा, कुसैड़ी, खानपुर, लौहड़ा आदि गांवो में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश के आदेश विद्युत विभाग के अधिकारियों लगातार ठेंगा दिखा रहे हैं।
जन कल्याण मोर्चे के अध्यक्ष रविभारत चिकारा का आरोप हैं कि क्षेत्र में विद्युत मात्र तीन से चार घन्टे की आपूर्ति हो रही हें जिससे रोजेदारों के साथ साथ भीषण गर्मी के चलते किसान मजदूर आदि को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इन गांवो से सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रोलियों में भरकर निवाड़ी बिजली घर पहुंचे और वहां धरना प्रर्दशन कर जमकर हंगामा किया। धरना प्रदर्शन होता देख मौके पर एसडीओ रजनीश कुमार व जेई सचिन पहुंचे तो ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी कर अधिकारियों का घेराव किया और एक ज्ञापन देकर मांग की कि रोस्टर के अनुसार बिजली की सप्लाई की जाये और रोस्टर की समय सारिणी एक बोर्ड पर अंकित कर जिससे की उपभोक्ताओ को पता चल सके। ग्रामीणों ने जर्जर तारों को बदलने आदि मांगे भी रखी जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन देकर धरना प्रर्दशन खत्म कराया। इस मौके पर रविभारत चिकारा के अलावा विक्की, सचिन, मनोज, जयपाल, फिरोज, जमील, संदीप, अशोक आदि थे।
0 comments:
Post a Comment