Latest News

Translate Language

Friday, 1 July 2016

हजारों राहगीरों ने बुझाई प्यास, गुरू जी का किया धन्यवाद

डेरा सच्चा सौदा के पुज्य गुरू डा. गुरमित राम रहीम सिंह इसां के पावन वचनों पर पुष्प चढ़ाते हुए ब्लॉक मेरठ दक्षिण के शाह सतनाम के ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, साध संगत को लेकर सेवा में लगे रहते है। इसी में पिछले 40 दिन से दिल्ली रोड पर प्याऊ लगाई गई थी। जिसका 40 दिन बाद समापन हो गया।


ब्लॉक मेरठ दक्षिण के जिम्मेदार डा. वीके गुप्ता ने बताया कि मोहकमपुर, माधवपुरम जोन की साध-संगत ने दिल्ली रोड मोहकमपुर के पास 40 दिन तक भीषण गर्मी की परवाह किए बिना राहगीरों को पानी पिलाया। इस बीच बड़े-बूढ़े, बच्चे, महिलाओं ने अपना पूरा योगदान दिया। शीतल रेस्टोरेंट के मालिक राहुल छाबड़ा ने कहा कि साध-संगत ने राहगीरों की प्यास बुझाई, लेकिन उन्होंने इस बात का भी ख्याल रखा कि सड़क पर जाम न लग पाए। इस दौरान रामभूल इंसा ब्लॉक भंगीदास, राकेश इंसा, राधे श्याम इसां, अशोक इसां, अमन इसां, राहुल, हिमांशु, गुरदीप, कश्मीरी, सुमन, सुनीता, सुंदरी, नीरज, बिमलेश, उर्मिला, बबली, रामरती, गुरमीत कौर, सविता, कृपाल इंसा का सहयोग रहा।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: हजारों राहगीरों ने बुझाई प्यास, गुरू जी का किया धन्यवाद Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top