पर्यटन स्थल आगरा जाने वाले पर्यटकों की संख्या को देखते हुए उत्तर-प्रदेश परिवहन निगम मेरठ से आगरा के लिए छह एसी बसों को चलायेगा। इसके लिए निजी आपरेटरों से आवेदन मांगे गए है। इनके अलावा नये मार्गाे पर 26 सामान्य बस चलाई जाएगी। परिवहन निगम नई बसें खरीदने के बजाए अनुबंधित बसों को ज्यादा महत्व दे रहा है। भैंसाली बस अड्डे से वाया गाजियाबाद होते हुए एसी बस चल रही है। जबकि सहारनपुर डिपों की अनुबंधित बस यहां से होकर गुजरती है।
उसी के भरोसे यात्रियों को सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था, जबकि सोहराबगेट डिपों से सबसे ज्यादा आगरा के लिए यात्री मिलते है। जिसमें पर्यटन की संख्या भी कम नहीं है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मेरठ से आगरा, देहरादून व मुरादाबाद आदि स्थानों के लिए एसी बस चलाने का निर्णय परिवहन निगम ने लिया है। इससे यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही, विभाग की आय में भी वृद्धि होगी। स्थानीय परिवहन निगम ने छह एसी बसे और 26 सामान्य बसों को चलाने के लिए निजी आपरेटरों से आवेदन मांगे है। नई बसें जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में चलनी शुरू हो जाएगी।
इस मामले में सोहराब गेट बस डिपों के एआरएम परवेज बसीर अहमद का कहना है कि जनता की मांग को देखते हुए छह एसी बसे और 26 सामान्य बसें नए मार्गाे पर चलाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि सभी बसे अनुबंधित होगी।
0 comments:
Post a Comment