चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय आज 51 वर्ष का हो गया है। 225 एकड में फैले विश्वविद्यालय की नींव 1965 में आज ही के दिन रखी गई थी। नौचंदी में एक किराए की बिल्डिंग में यूनिवर्सिटी का सफल शुरू हुआ था। पांच दशक के लंबे सफर में यूनिवर्सिटी ने कई उपलब्धियों को हासिल किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर आज सुबह महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कल दो जुलाई की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें मशहूर नृत्यांगना रागिनी चंद्रशेखर भरतनाट्यम प्रस्तुत करेंगी।

0 comments:
Post a Comment