Latest News

Translate Language

Tuesday, 14 June 2016

राजस्व वसूली कार्याे में ढिलाई बरतने वाले होगें दण्डित: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पंकज यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राजस्व वसूली कार्य को गंभीरता के साथ टीम भावना से समयानुसार पूर्ण करें, इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये तथा अपने विभागीय लक्ष्यों को पूर्ण सक्रियता एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरुप समयबद्वता पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कुछ विभागों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते इसमें तीव्रता लाने हेतु कड़े निर्देश दिए तथा निर्धारित लक्ष्य समयानुसार पूर्ण न करने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण हेतु तालाबों के जीर्णाेद्वार कार्य की नियमित रुप से मॉनीटरिंग करने के साथ वर्षा प्रारम्भ होने से पूर्व तालाबों का खुदाई कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी पंकज यादव मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली कार्याे की मासिक आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाये तथा जमीन विवाद, अवैध कब्जे व सार्वजनिक भूमि मुक्त कराने व मजिस्ट्रीय जांच के संबंध में समयबद्वता से तत्काल प्रभावी कार्यवाही अमल में लाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होने लघु राजस्व वादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर आयोजित लोक अदालत के माध्यम से शीघ्र्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने राजस्व वादो की तहसीलवार गहनता से समीक्षा करते हुए इसमें तीव्रता लाने के सम्बन्धित को निर्देशित किया। कहा सभी उप जिलाधिकारी अपने तहसील में मत्स्य पालन पट्टा आवंटन व तालाबों के जीर्णाेद्वार हेतु संचालित अभियान में तीव्रता लाकर इनको वर्षा प्रारम्भ होने से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा इस कार्य को पूर्ण प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाये। उन्होंनेे कहा कि बड़े बकायोंदारों को चिन्हित कर उनसे प्रभावी वसूली में तीव्रता लायी जाये तथा उन्हें किसी प्रकार की रियायत न दी जाये। उन्होंने राजस्व वादों में हुए अन्तिम निर्णयों का क्रियान्वयन धरातल पर न होने की रिपोर्ट प्राप्त न होने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की, जिसकी कार्यवाही 15 दिन के अन्दर पूर्ण कर रिर्पाेट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि पार्टीशन के लम्बित मामलों को आगामी 19 जून को आयोजित लोक अदालत में तिथि लगाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए, इसमें यदि कोई लेखपाल कुर्रे (पार्टीशन) आदि की रिपोर्ट समय से नही देता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने ऐसे लेखपालों को चिन्हित करने हेतु सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने जिला आपूर्ति विभाग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारी को सचेत किया कि वे गरीबों में राशन वितरण पूर्ण पारदर्शिता व समयबद्वता से कराया जाये। जिलाधिकारी ने बैठक में स्टाम्प पंजीयन, आबकारी, वाणिज्य कर, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, खनन कार्य व मनोरंजन कर विभाग की विस्तार से वित्तीय वर्ष की अब तक की समीक्षा की तथा वसूली कार्य में तीव्रता लाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, नगरपालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के हाऊस टैक्स, जल कर, अन्य देय जैसे विज्ञापन, वाटर कटिंग, दुकानों का किराया आदि मदों की वसूली कार्यों की समीक्षा करते हुए इसमें तीव्रता लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग, परिवहन व विद्युत विभाग को अपने प्रर्वतन दल को और अधिक सक्रिय कर चिन्हित स्थानों पर चैकिंग/छापेमारी की कार्यवाही प्रभावी रुप से शुरु करायी जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी वित्त गौरव वर्मा, उप जिलाधिकारी मवाना अरविन्द सिंह, उप जिलाधिकारी सरधना कुमार भुपेन्द्र सिंह, एसीएम रितू पूनिया, समस्त तहसीलदार, सहायक आयुक्त स्टाम्प दिनेश चन्द्र मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, संयुक्त उपायुक्त वाणिज्य कर, उपायुक्त मनोरंजन कर, एआरटीओ, जिला पूर्ति अधिकारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: राजस्व वसूली कार्याे में ढिलाई बरतने वाले होगें दण्डित: जिलाधिकारी Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top