Latest News

Translate Language

Tuesday, 14 June 2016

भीषण गर्मी और बिजली संकट ने लोगों को रुलाया

भीषण गर्मी के इस मौसम में विद्युत संकट ने लोगों का बुरा हाल बना दिया है। नगर में कई ट्रांसफार्मरों के फुंकने, जर्जर तारों के टूटने व अन्य फाल्ट आने के कारण अधिकांश क्षेत्रवासियों को अपने दिन और रात घरों के बाहर गुजारने पर मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी से गुजरना पड रहा हैं। पशु-पक्षी भी गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है। बरसात की फुहारें अपने साथ कुछ देर के लिए गर्मी से राहत दिलाने का काम जरुर करती है लेकिन जिन लोगों के घर छोटे है उन्हें दुश्वारियो से जूझना पड़ता है।


सूर्य देवता के प्रकट होने के साथ ही गर्मी अपना जलवा दिखाना शुरू कर देती है। भीषण गर्मी के चलते जहां लोगों को बिजली की अधिक जरुरत होती है वहीं विद्युत विभाग कटौती पर उतर आता है। रमजान के महीने में छाए विद्युत संकट ने लोगों को रुलाकर रख दिया है। सरधना के मोहल्ला इस्लामाबाद का ट्रांसफार्मर जर्जर हालत में है, जिसमे हर घंटे होने वाले फॉल्ट होता रहता है। इस कारण लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कमरा नवाबान व किला खेवान के भी ट्रांसफार्मर खऱाब हालत में है। तीनो इलाके अंधेरे में डूबे है। भीषण गर्मी के चलते उक्त इलाके वालों का दिन तो जैसे तैसे कर के गुजर जाता है।

रात मोहल्लों के रास्तो गलियारों व छतों पर गुजरती है, ऐसे में महिलाओं व बच्चों का बुरा हाल है। अन्य इलाको में भी बिजली कटौती ने लोगों को रुलाकर रख दिया है, जिसके चलते लोगों के सामने रोजी रोटी का भी संकट आ रहा है। अवर अभियंता नरेश कुमार ने बताया की ओवर लोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक रहे है। तारों के टूटने का कारण भी ओवरलोड है। विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है की लोगों को अधिक से अधिक बिजली दी जा सके।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भीषण गर्मी और बिजली संकट ने लोगों को रुलाया Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top