अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिले में सरकारी राशन डीलरों की ज्यादतियों से अवगत कराते हुए उपभोक्ताओं को राशन दिलाने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल की युवा इकाई के जिलाध्क्ष ऋषिराज शर्मा की अगुवाई में दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि जिलेभर में सरकारी राशन की दुकानों पर पात्र उपभोक्ताओं को राशन न देकर ब्लैक किया जा रहा है। राशन विक्रेता उपभोक्ता को परेशान करते हैं और राशन नहीं देते।
अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल मांग करता है कि राशन ब्लैक करने वाले विक्रेताओं को चिह्नित कर उनका लाइसेंस रद किया जाए और ईमानदार विक्रेता नियुक्त कर जनता को राशन दिलवाकर राहत पहुंचाई जाए। ज्ञापन देने वालों में डा. प्रदीप शर्मा, राकेश सिंह, अशोक यादव, आशीष कसाना, राकेश चंद, वीरेश्वर कुमार, दीपक कुमार, तेजवीर सिंह कोरी, सुशील कुमार, कन्हैया लाल, दिनेश कश्यप, रवींद्र सिंह, ब्रजरानी सिंह, रमा शर्मा व ओमवती देवी उपस्थित रहे।

0 comments:
Post a Comment